नदी थाना पुलिस ने पक्की दरगाह के पास एक ट्रैक्टर पर लोड 46 क्विंटल गुड़ को जब्त किया है। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर चालक दीदारगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला दीनानाथ सिंह है।गुड़ देसी शराब बनाने के लिए दियारा ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष शंकर कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।