सैदपुर: शेखपुर में हाईवे पर तड़के हुआ दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, कुल का चिराग बुझने से मचा हाहाकार
सैदपुर थानाक्षेत्र के शेखपुर गांव स्थित वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बुधवार को तड़के हुए सड़क हादसे में देवकली निवासी 28 वर्षीय ऋतिक पांडेय उर्फ शानू पुत्र संजय पांडेय की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।