बदायूं: उझानी में भूड़ वाली ज्यारत के पास पूर्णागिरि से घर जा रहे 5 श्रद्धालुओं ने एक श्रद्धालु को मारपीट कर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 3, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के बरेली - मथुरा हाइवे पर स्थित भूड़ वाली ज्यारत के पास एक चलती बस में मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार हाथरस से श्रद्धालु एक बस में सवार होकर पूर्णागिरि धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे । तभी शुक्रवार को साढ़े बारह बजे के आसपास बस में सवार 5 श्रद्धालुओं ने एक श्रद्धालु को मारपीट कर घायल कर दिया।