मेराल: मुख्यमंत्री ने चुंवाडी में पानी की समस्या का लिया संज्ञान, सरकारी तंत्र सक्रिय, रात 10 बजे पहुंचा पानी
मेराल प्रखंड मुख्यालय से महज दो किलोमीटर की दूरी पर बंडा पहाड़ की तलहटी और रेलवे लाइन के बीच में मुसहर परिवार के लिए दर्जनों कॉलोनी बनाकर संजयपुर टोला बसाया गया है। उसी के बगल में फॉरेस्ट एरिया में 10-12 घांसी परिवार के लोग झोपड़ी बनाकर अस्थाई रूप से रहते हैं। पूर्व में यह परिवार संजयपुर के चापानल और जल मीनार से पानी पीते थे जो करीब 100 मीटर की दूरी पर है। व