सपोटरा: नारौली डांग में सरकारी अस्पताल के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के निकट दिखा लेपर्ड, ग्रामीणों में दहशत
नारौली डांग में लेपर्ड के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।लेपर्ड पहाड़ी वन क्षेत्र, फूटी खोहरी, मुख्य सड़क, सरकारी अस्पताल, पंचमुखी हनुमान मंदिर और वन पौधशाला क्षेत्र में दिया है।ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि लेपर्ड रोज शाम को मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित वन क्षेत्र की सुरक्षा दीवार पर बैठा दिखता है।जिससे लोगों में डर का माहौल है।