गभाना: चंडौस पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, हमले में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि भोजपुर निवासी चमन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि 24 अप्रैल की शाम को गय्यनपुर निवासी रिषी शर्मा ने उसे फोन करके गांव के बाहर बुलाया था। जहां पर पहले से मौजूद उसके साथ कूका, लक्ष्मण, गोलू, राजू विशाल, व दुष्यंत निवासी किरावली खुर्जा व हाल निवासी रामपुर गभाना ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी।