गुना नगर: पंचकल्याणक महोत्सव, सुभाष कॉलोनी में जैन समाज ने मुनि श्रीसुधा सागर महाराज के सानिध्य में पत्रकारों को सम्मानित किया
गुना में बजरंगगढ़ रोड नसियाजी में जैन समाज के पंचकल्याणक महोत्सव के अवसर पर 29 जून को सुभाष कॉलोनी में मुनि श्रीसुधा सागर महाराज के सानिध्य में जैन समाज में सम्मान समारोह आयोजित किया। जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को मुनिश्री सुधा सागर महाराज के समक्ष सम्मानित किया गया। सभी पत्रकारों ने मुनि श्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया।