मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नाराई नाका पुलिस चौकी का किया औचक निरीक्षण
--
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह यादव ने 15 नवंबर को निवाड़ी जिले के प्रवास के दौरान ओरछा पुलिस थाना अंतर्गत नाराई नाका पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पिछले दो माह में दर्ज एवं निराकृत प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रकरणों की स्थिति और पुलिस चौकी में संधारित अभिलेखों के संबंध में भी जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान आयोग मित्र निवाड़ी श्री रविन्द्र सिंह यादव, आयोग मित्र श्री अनूप खरे, आयोग मित्र टीकमगढ़ श्री अजय यादव, चौकी प्रभारी श्री टिंकल यादव, प्रधान आरक्षक श्री सुरेश यादव, श्री हरिशंकर, आरक्षक श्री नवजोत सिंह बाजवा, श्री कपिल एवं श्री अभिनेष यादव उपस्थित रहे।
#मानव_अधिकार_आयोग_मध्यप्रदेश #jansamparkMP #niwari
Niwari, Madhya Pradesh | Nov 16, 2026