मवाना: लखनऊ में लाइब्रेरी में अग्निकांड के बाद मवाना पुलिस प्रशासन ने नगर की लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर में की चेकिंग
Mawana, Meerut | Jun 23, 2026 लखनऊ में लाइब्रेरी के अंदर अग्निकांड में छात्रों की मौत हो गई थी जिसके बाद मवाना पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया मवाना एसडीएम एवं क्षेत्राधिकार के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें फायर एनओसी से लेकर कोचिंग सेंटर के अंदर आने व बाहर जाने के रास्ते तक पर भी जांच की गई खामियां मिलने पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए।