हुलासगंज: केऊर में पत्नी की हत्या, मारपीट के बाद जहर देकर हत्या का आरोप, पति फरार
ज
जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के केऊर पोखर गांव में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया है। मृतका सोनी देवी उर्फ तेतरी (27) के पिता महेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि पति राजकुमार चौधरी ने विवाद के बाद पहले बेरहमी से पिटाई की और फिर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। एवं आगे की कार्यवाही जारी है।