दुधि: मुरता गांव में घर के बड़ेर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरता में 38 वर्षीय सतनारायण पुत्र राजनाथ ने अज्ञात कारणों से अपने घर के बड़ेर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने बताया कि सतनारायण और उनकी पत्नी देवनती रिश्तेदार के यहाँ सुपांचुआ गांव में शादी समारोह में गए थे।