बिलासपुर: रतनपुर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, कच्ची महुआ शराब जप्त, महिला कोचिया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में भेजी गई जेल
गुरुवार को शाम तकरीबन 6:00 बजे, रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कच्ची महुआ शराब जप्त,महिला कोचिया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में भेजी गई जेल, रतनपुर थाना पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए ग्राम लखराम से 10.500 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की। रेड के दौरान महिला कोचिया सुकृति वर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई