जांजगीर: सिवनी-नैला में बेजा कब्जा पर प्रशासन की कार्रवाई, बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं खाली की गई सरकारी जमीन
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत सिवनी-नैला में आज प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए बेजाकब्जा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। सुबह से ही गांव में प्रशासनिक हलचल तेज रही और देखते ही देखते मौके पर पंचायत अमला, राजस्व विभाग और पुलिस बल पहुंच गया। सूत्रों के अनुसार, संबंधित कब्जाधारियों को पिछले कई महीनों से लगातार नोटिस जारी।