सिवनी: मिर्चीटोला में घर में सो रही महिला को सांप ने डसा, इलाज के दौरान हुई मौत
Seoni, Seoni | Aug 1, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के मिर्ची टोला गांव में घर पर सो रही महिला मनीषा मर्सकोले को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शनिवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।