पिछोर: भौंती में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की जनसुनवाई, मौके पर 100 से अधिक समस्याओं का हुआ समाधान
पिछोर के ग्राम पंचायत भौंती में आज रविवार दोपहर लगभग 2:30 बजे केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विशाल जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के सीधे जनसुनवाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बारी बारी से 100 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर निराकरण कराया।