कुटुंबा: मटपा टोले कोइरी बिगहा गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से खलिहान में लगी आग, पुआल जलकर राख, हजारों की क्षति
कुटुंबा थाना क्षेत्र के कोईरी बिगहा गांव के मटपा टोले में शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे एक किसान के खलिहान में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। इस घटना में खलिहान में रखा पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित किसान की पहचान भोला मेहता के रूप में की गई है।