बरेली: बरेली पुलिस ने किया बड़ा खुलासा: 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 8 चोरी के वाहन और अवैध तमंचा बरामद
बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही पर 7 चोरी की मोटरसाइकिल, 1 एक्टिवा स्कूटी, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। आरोपियों द्वारा चोरी के वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें सस्ते दामों में बेचने का धंधा किया जा रहा था।