दस सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन ने किया सीडीओ कार्यालय का घेराव
तीनों ब्लॉकों के प्रधानों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, मांगें नहीं मानी तो देहरादून कूच और उग्र आंदोलन की चेतावनी
रुद्रप्रयाग। ग्राम प्रधानों की दस सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को प्रधान संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। जिला प्रधान संगठन अध्यक्ष विजयपाल जगवाण के नेतृत्व में जखोली ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर, अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष मनोज वैष्णव और ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रावत के साथ तीनों ब्लॉकों के प्रधान प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।
प्रधानों ने ग्राम प्रधानों को न्यूनतम 20 हजार रुपये मासिक मानदेय देने, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को बैठक में प्रतिभाग करने पर मानदेय देने और मनरेगा में श्रमिकों की उपस्थिति पूरी तरह ऑफलाइन करने की मांग रखी।