हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में गेहूं खरीद में स्लॉट सिस्टम खत्म करने को लेकर किसानों में आक्रोश, 3 घंटे चली वार्ता
हनुमानगढ़ में गेहूं खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से कृषि उपज मंडी समिति में अधिकारियों के साथ करीब तीन घंटे तक वार्ता हुई, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही। किसानों ने स्लॉट सिस्टम खत्म करने, बायोमेट्रिक प्रक्रिया बंद करने और बारदाने की पर्याप्त व्यवस्था की मांग उठाई, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं हो पाया।