दीगोद: कोटा यूनिवर्सिटी में कार्यरत ठेकाकर्मियों ने समय पर वेतन व एरियर भुगतान की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन
Digod, Kota | Jan 17, 2025 कोटा यूनिवर्सिटी के ठेकाकर्मियों ने समय पर वेतन एवं एरियर का भुगतान नही होने पर शुक्रवार सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार कर मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। ठेका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि निविदा कर्मचारियों को न तो समय पर वेतन दिया जा रहा है न ही एरियर जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।