मुरैना नगर: मुरैना शहर में दिनदहाड़े डकैती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- बदमाशों में पुलिस का डर खत्म, सुरक्षा व्यवस्था चौपट!
मुरैना शहर में आज बुधवार दोपहर अंबाह रोड स्थित मुड़िया खैरा के पास पांच नकाबपोश बदमाशों ने मावा-पनीर व्यापारी नवल किशोर गुप्ता के घर में घुसकर पत्नी और बेटी को बंधक बनाते हुए 12.5 लाख नकद, 12 तोला सोना और डेढ़ किलो चांदी लूट ली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों में अब पुलिस का डर खत्म हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है।