घाट: महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धपीठ बैरासकुंड में भक्तों की उमड़ी भीड़, दूर-दूर से जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे लोग
Ghaat, Chamoli | Feb 26, 2025 नंदानगर ब्लॉक के सिद्धपीठ बैरासकुंड मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्री पर्व सुबह करीब साढ़े 6 बजे से विशेष पूजा अर्चना के साथ दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। बैरासकुंड मंदिर जो कि भगवान शिव को समर्पित है। मान्यताओं के अनुसार ऋषि वशिष्ठ और रावण ने यहां पर तपस्या की थी। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण ने अपने 10 सिरों की आहुति दी।