भरथना: बकेवर में मारपीट के विवाद में युवक का सिर फूटा, किया गया जिला अस्पताल रेफर
बकेवर भरथना मार्ग पर शुक्रवार दोपहर 4 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वरीपुरा निवासी रामू पुत्र मंगल सिंह ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क की ओर जाते समय कुछ युवकों ने गाली गलौज करते हुए उसका वीडियो बनाया और विरोध करने पर सिर पर कड़ा मार दिया। घायल को 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लाया गया,