ठेठईटांगर: मेरोमडेगा सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांचने पहुंचे प्रमुख व विधायक प्रतिनिधि
ठेठईटांगर: सोमवार 3 बजे मेरोमडेगा में बन रहे कालीकरण पथ का निरीक्षण प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज व विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू ने किया। प्रमुख ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौते का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी राशि का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा। अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया गया।