चंदनकियारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला गुरुवार समय लगभग साढ़े बारह बजे सामने आया है। जहां एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है।पीड़ित पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोस के युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।