छपारा: चमारी गांव में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का सड़क जाम कर हंगामा
चमारी गांव में सड़क जाम कर महिलाओं का अवैध शराब को लेकर हंगामा. आज दिन शुक्रवार 7 नवंबर को दोपहर करीब 2:00 बजे चमारी गांव में सड़क जाम कर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया है और गांव में बिकने वाली अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है जानकारी लगने के बाद छपारा पुलिस और नायब तहसीलदार ने पहुंचकर महिलाओं की शिकायत सुनी है