अररिया: उत्पाद विभाग की टीम ने पैकपार पंचायत के सरपंच को 165 लीटर विदेशी शराब और बियर के साथ किया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 9, 2026 अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत पैकपार गांव से शराबबंदी कानून के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है। पैकपार पंचायत के वर्तमान सरपंच राजकुमार मेहता को उत्पाद विभाग की टीम ने 16 पेटी विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सरपंच राजकुमार मेहता, पिता सिंहेश्वर मेहता, पैकपार गांव के निवासी बताए जाते हैं।