चूरू: गांव लालासर के मंदिर से चांदी के छत्र चोरी का खुलासा, 300 से अधिक सीसीटीवी खंगालने के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Apr 11, 2026 चूरू जिले के दूधवाखारा थाना क्षेत्र में मंदिर से चांदी के छत्र चोरी करने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए चांदी के छत्र भी बरामद कर लिया है। दूधवाखारा थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने शनिवार शाम बताया कि 8 अप्रैल 2026 को लालासर निवासी गंगाराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।