मढ़ौरा: भुआलपुर आजाद चौक मामले में 49 लोगों पर एफआईआर, पुलिस ने 5 को भेजा जेल
थानाक्षेत्र के भुआलपुर स्थित आजाद चौक पर हुई दो पक्षीय विवाद में पुलिस ने दोनों पक्ष के कुल 49 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच लोगों को जेल भेज दिया जबकि घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है। शनिवार को पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 49 लोगों के खिलाफ अंचलाधिकारी के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पांच लोगों को जेल भेजा गया।