कटिहार: केवटिया में घर में काम करते समय महिला को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
केवटिया में घर मे काम करने के दौरान महिला को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम सात बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़िता का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं ।