कटिहार: पानीकमला में भूमिविवाद में दो पक्षों में मारपीट, माँ-बेटा जख्मी, अस्पताल में भर्ती
पानीकमला में दो पक्षों के बीच भूमिविवाद मे हुए मारपीट में माँ बेटा जख्मी हो गए। यह मामला शाम छह बजे का हैं । घायलों को इलाज के लिए अमदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । फिलहाल, घायलों का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं ।