कटिहार: बिनोदपुर के निजी क्लीनिक में सुई लगने के बाद मरीज की बिगड़ी हालत, सदर अस्पताल में हुई मौत
गुरुवार की दोपहर 3 बजे एक महिला को उनके परिजन सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर पहुंचे थे। जहां महिला की हालत काफी गंभीर थी और थोड़ी देर में ही इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बारे में मृतिका मीना देवी के पुत्र बबलू मंडल ने बताया कि उनके घर आजमनगर है और उनकी मां को हार्ट का प्रॉब्लम था। बिनोदपुर स्थित डॉ संजय तिवारी के क्लीनिक पर मां को दिखाते थे।