माण्डलगढ़: नाहरगढ़ का व्यक्ति दो दिनों से लापता, परिजनों ने मदद की गुहार लगाई
बीगोद थाना क्षेत्र के नाहरगढ़ निवासी पन्ना लाल बलाई (55) पिछले दो-तीन दिनों से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वे घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने आज शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आमजन से अपील की है कि यदि पन्ना लाल बलाई कहीं दिखाई दें तो तत्काल मोबाइल नंबर 6378620817 पर सूचना दें।