गिरिडीह: PM श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित
पीएम श्री शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में बुधवार को 12 बजे एक कार्यक्रम आयोजित कर वर्ग अष्टम में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं मार्कशीट का वितरण किया गया। साथ ही विद्यालय रूआर 2026 कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया।