बारुन: मद्यनिषेध कांड में वांछित अभियुक्त दधपा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले में मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बारुण थाना पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मद्यनिषेध कांड में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है, जो जिले के दधपा गांव का निवासी बताया जा रहा है।