चूरू: चूरू में अचानक चली रेतीली आंधी, बिजली ठप, जनजीवन अस्त-व्यस्त
Churu, Churu | Jun 4, 2026 चूरू। बुधवार रात मौसम अचानक बदलने से जिले में तेज अंधड़ और धूल भरी हवाएं चलीं। पांच दिन बाद आई रेतीली आंधी ने घरों, दुकानों और सड़कों को धूल से ढक दिया। सफाई में परेशानी से सुबह का व्यापार प्रभावित हुआ। तेज हवाओं से विद्युत व्यवस्था गड़बड़ाई और कई इलाकों में बिजली कट गई।