गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास बस में बाहर से घर जा रहे युवक का बुधवार को सीट पर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, चुलबुल बस सर्विस की बस से यात्री बिहार जा रहे थे। गीडा थाना क्षेत्र के बाघागाड़ा के पास सीट नं नौ पर एक युवक का शव मिला।