बेगूसराय: नीमाचांदपुरा थाने की पुलिस ने कैथ बहियार से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, हथियार बरामद
नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने कैथ बहियार से दो अपराधियों को एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस एवं पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी मनीष ने रविवार की शाम 04:00 बजे प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि नीमाचांदपुरा थाना पुलिस के कैथ बहियार पहुँचने पर दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया.