बेगूसराय: शामहो थाना पुलिस ने सोनवर्षा पानी टंकी के पास से 4.875 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शामहो थाना क्षेत्र की पुलिस ने सोनवर्षा पानी टंकी के निकट से 4.875 लीटर विदेशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.