बेगूसराय: पावर हाउस रोड स्थित जदयू प्रखंड अध्यक्ष की बैठक आयोजित, 28 अक्टूबर को आएंगे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव
पावर हाउस रोड में रविवार की दोपहर 2:00 बजे जदयू प्रखंड अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष रुदल राय ने किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष ने कहा कि 28 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा आ रहे हैं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई.