सागर नगर: सागर स्मार्ट सिटी की बस कुंभ मेले में चक्कर काट रही है, वीडियो हुआ वायरल
सागर स्मार्ट सिटी के द्वारा चलाई जा रही है बसे एक तरफ बंद होने की कगार पर खड़ी है,तो दूसरी तरफ लगातार कुंभ के चक्कर काट रही। सागर स्मार्ट सिटी की बसों के कुंभ मेला से वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक जब से कुंभ शुरू हुआ है तब से लगातार इन बसों का आना-जाना हो रहा है और यात्रियों से मोटा किराया भी वसूल किया जा रहा।