भरथना: बकेवर के 50 शैय्या अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का किया गया निरीक्षण
बकेवर 50 शैय्या अस्पताल में नोडल अधिकारी ने रविवार दोपहर 3 बजे ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट को चालू कर अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था की भी जांच की गई।निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक सीएमएस डॉ. रविंद्र साहू, फार्मासिस्ट दिनेश कुमार, एलटी ए.पी. सिंह सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।