लाडपुरा: बाल अधिकारिता विभाग ने शहर व ग्रामीण इलाके में पहुंचकर 4 बच्चों के बाल विवाह को रुकवाया, माता-पिता को किया पाबंद
Ladpura, Kota | May 10, 2025 जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा ने शनिवार शाम 5 बजे बताया कि बाल अधिकारिता विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन, सृष्टि सेवा समिति जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन, लाडपुरा तहसील की टीम एवं कोटा शहर व ग्रामीण पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में चार नाबालिक बच्चों के बाल विवाह को रुकवाया।