लाडपुरा: कोटा के गुमानपुरा इलाके में कांग्रेस जनों ने भारतीय सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा, जमकर नारेबाजी की
Ladpura, Kota | May 10, 2025 शहर में गुमानपुरा इलाके में कांग्रेस जनों ने शनिवार शाम 4 बजे भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल कर कांग्रेस जनों ने अपना पूरा समर्थन भारतीय सेना को दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी क्रांति तिवारी पवन मीणा उप महापौर के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने गुमानपुरा कांग्रेस कार्यालय से विशाल यात्रा रैली निकाली और सेना के सम्मान में नारेबाजी की।