कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने सूरजपुर के चम्बोथी तालाब में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका अमले और नागरिकों के साथ श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान तालाब परिसर की साफ-सफाई की गई तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई। कलेक्टर ने तालाब परिसर के सौंदर्यीकरण, नियमित सफाई और पौधरोपण के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को पहले समझाइश देने तथा उसके बाद भी सुधार न होने पर जुर्माना और निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
#SwachhSurajpur #ChambothiTalab #Shramdaan #SwachhtaAbhiyan