कांके: डोरंडा थाना क्षेत्र में टेम्पू चालक से लूटपाट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 22, 2026 डोरंडा थाना क्षेत्र में टेम्पू चालक से लूटपाट मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर मो नाविद राजा और अरमान अंसारी उर्फ अरमान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अरमान अंसारी के पास से एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।