#जसरा में ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
जसरा, प्रयागराज। यमुनानगर के जसरा ब्लॉक अंतर्गत माधवन गार्डन के पास ई-रिक्शा और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए SRN अस्पताल भेजा गया है।
सूत्रों के अनुसार बाइक सवार छीड़ी गांव का रहने वाला है। दोनों वाहनों में नंबर प्लेट नहीं थी और दोनों एक ही साइड से आ रहे थे। आशंका है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
#prayagrajnews