पंचकूला: DC ने से 1 पंचकूला में बंधुआ मजदूर अधिनियम की विजिलेंस कमेटी व बाल श्रम को रोकने के लिए गठित जिला टास्क फोर्स की बैठक ली
उपायुक्त सुशील सारवान ने निर्देश दिये कि जिला में बंधुआ मजदूरी पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए ईंट-भट्ठो, ढाबों, इत्यादि स्थानों पर नियमित रूप से छापेमारी की जाए और यदि कोई भी बंधुआ मजदूर पाया जाए तो बंधुआ मजदूर अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत उचित कार्रवाई की जाए। सारवान आज लघु सचिवालय के सभागार में बैठक को संबोधित कर रहे थे।