पंचकूला: पंचकूला पिंजौर शिमला नेशनल हाईवे पर सूरजपुर गांव के पास ट्रक का एक्सल टूटा लगा ट्रैफिक जाम हजारों लोग और चालक हुए परेशान
पंचकूला पिंजौर शिमला नेशनल हाईवे पर पिंजौर के सूरजपुर गांव के समीप ट्रक खराब हो गया था क्योंकि ट्रक का एक्सल टूट गया था ट्रक के सड़क के बीच में खड़ा होने पर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया। मंगलवार को पिंजौर पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना स्थल पर ट्रैफिक पुलिस पहुंच गई थी और जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को सड़क से साइड पर लाया गया।