पंचकूला: महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज ताऊ देवी लाल स्टेडियम सेक्टर 3 में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सविता नेहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालका की पूर्व विधयिका श्रीमती लतिका शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जिले की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी तथा सुपरवाइजर भी उपस्थित रहे